फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers staged a sit-in protest against the merger of the school

Charkhi Dadri News: स्कूल के विलय का विरोध, ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 23 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in protest against the merger of the school
बाढड़ा। गांव आर्यनगर स्थित राजकीय हाईस्कूल के विलय के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर धरना दिया। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने दो दिन में स्कूल का समाधान न होने पर छात्रों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जिला उपायुक्त और डीडीपीओ को बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है। आर्यनगर हाईस्कूल को पोर्टल से हटाने से इसकी पुष्टि हो गई है। किसान नेता राजू ने बताया कि सरकार ने रिकॉर्ड में 23 अगस्त 2022 को हाईस्कूल बंद कर दिया। उसके बाद एक सितंबर 2022 में नया स्टाफ भेजा गया और 2023 में कौशल रोजगार निगम के तहत दो अतिथि शिक्षक भेजे गए। इस दौरान जुलाई 2023 में पोर्टल से हाईस्कूल का नाम हटा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11 से 18 जुलाई के बीच नौवीं और दसवीं के छात्रों के नाम काटकर स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी) जारी कर विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस स्कूल का नामकरण 2023 में शहीद हरि सिंह के नाम से हुआ था। इसलिए सरकार ने शहीद का भी मान नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच संदीप कुमार ने कहा कि पोर्टल पर स्कूल बंद होने के बावजूद पिछले दो साल से नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। उन्होंने कहा कि इस धोखे से ग्रामीणों में आक्रोश है। अगर सरकार ने स्कूल का दर्जा बहाल नहीं किया तो लघु सचिवालय पर धरना दिया जाएगा। धरनास्थल पर पूर्व सरपंच संत कुमार, होशियार सिंह, मास्टर सज्जन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, लक्ष्मीनारायण, धर्म सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र सिंह, आनंद शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed