{"_id":"6a0f35b314fd7edd73040f0b","slug":"villagers-staged-a-protest-demanding-the-transfer-of-the-liquor-contract-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-155577-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शराब ठेका स्थानांतरित करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शराब ठेका स्थानांतरित करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना
Thu, 21 May 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 May 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
गांव दगड़ौली में शराब ठेके के सामने विरोध जताते ग्रामीण।
- फोटो : 1
कादमा। गांव दगड़ोली स्थित शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग के लिए ग्रामीणों ने वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया। दगड़ोली-झोझू मार्ग पर स्थित शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब ठेका मंदिर, बस स्टैंड और गांव के मुख्य रास्ते के पास होने से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों का आवागमन होता है ऐसे में यहां शराब ठेका उचित नहीं है।
बीडीसी गुणपाल ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में महिपाल आर्य, अजय, कुलदीप, जगदीश, पवन, दीपक शर्मा, सत्यवीर, सुभाषचंद्र, अजीत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।