फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   villagers protested for water supply

Charkhi Dadri News: पेयजल समस्या का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Aug 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
villagers protested for water supply
पेयजल संकट को लेकर नारेबाजी करते कादमा के ग्रामीण। संवाद
कादमा गांव के ट्यूबवेल नंबर चार का मोटर पिछले एक महीने में चार बार हो चुका है खराब
विज्ञापन

250 घरों में रहने वाले एक हजार लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां/कादमा। कादमा गांव के ट्यूबवेल नंबर चार का मोटर एक माह के अंदर चार बार खराब हो चुका है। इसके चलते करीब 250 घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। एक हजार से अधिक लोग परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने से खफा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। विभागीय अधिकारियों व प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की। वहीं, विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
ग्रामीण मुरारीलाल, लक्ष्मण, रामकुमार, विजय, पवन, अनिल, सोमवीर, गिंदोड़ी, भतेरी, सीमा, सरोज व रेखा आदि ने बताया कि वे बार-बार विभाग को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी है। पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को टैंकर खरीदकर और दूर-दराज क्षेत्र से पानी लाकर घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बोरवेल का ढक्कन भी खुला हुआ। इससे जहरीले जीव-जंतु भी बोरवेल में गिर रहे हैं। नालियों का गंदा पानी भी इस बोरवेल में जा रहा है। इससे बारिश के मौसम में बीमारियां फैलने की भी आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल का कोई भी चैंबर नहीं बना है। इससे स्टार्टर खुले में हैं। इससे बारिश की बूंदें गिरने पर बार-बार फॉल्ट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक माह से वे परेशानी झेल रहे हैं। अब विभाग को समाधान कर उन्हें राहत देनी चाहिए।

फोटो 04
पेयजल संकट पर नारेबाजी करते कादमा के ग्रामीण। संवाद
फोटो 05
बोरवेल ट्यूबवेल, जिसका मोटर जला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed