फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers protested against the drain being constructed in Saman

Charkhi Dadri News: समैन में बन रहे नाले का ग्रामीणों ने जताया विरोध

Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the drain being constructed in Saman
गांव समैन में मार्ग के पास बनाया जा रहा गंदे पानी की निकासी के लिए नाला।
समैन। गांव समैन से होकर गुजरने वाले मार्ग केे पास निर्माणाधीन नाले को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि राजमार्ग के पास बनाया जा रहा यह नाला ड्राइंग के हिसाब से नहीं बनाया जा रहा है। यदि विभाग ने इस नाले को सही तरीके से नहीं बनाया तो ग्रामीण इसका कड़ा विरोध करेंगे और जिला के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन




बता दें कि गांव समैन में राष्ट्रीय राजमार्ग की नई सड़क बनने के साथ ही इसके दोनों तरफ गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह नाला गांव समैन की सीमा में बनाया जा रहा है व इसका बजट सड़क निर्माण के बजट में ही शामिल है। ग्रामीण पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कुलाराम गिल, रामफल गिल, राजबीर, डॉ. धूप सिंह, गंगा राम, डॉ. मियां सिंह ने बताया कि ठेकेदार द्वारा यह नाला ड्राइंग के हिसाब से नहीं बल्कि टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


नाले के साथ लगती गलियों के पानी की निकासी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे सभी गलियों में जलनिकासी की समस्या पैदा हो सकती है। नाले के निर्माण के दौरान बिजली के खंभों को बीच में छोड़ा गया है। यदि भविष्य में इन खंभों को हटाना पड़ा तो पूरा नाला ही उखाड़ना पड़ेगा। इसके अलावा नाले के ऊपर के लेवल को ठीक नहीं किया जा रहा है व आने वाले दिनों में नाले में से पानी की निकासी रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

नाले का निर्माण डिजाइन के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने एसडीओ के साथ मौके का निरीक्षण भी किया है। फिर भी वह गांव में मौके पर जाकर ग्रामीणों के विरोध से संबंधित शिकायत की जांच करेंगे।



-अंकुश, जेई, लोक निर्माण विभाग समैन सर्किल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed