{"_id":"62605134b4dbb316e34e4fb5","slug":"villagers-of-two-villages-troubled-by-power-cuts-protested-and-expressed-their-anger-charkhidadri-news-hsr6296105148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों से परेशान दो गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटों से परेशान दो गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन
गांव कारी धारणी में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव लाड व कारी धारणी में बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन में बिजली की नियमित सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे।
गांव कारी धारिणी में ग्रामीण अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव रामपाल धारणी की मौजूदगी में 33 केवीए बिजली पावर सब स्टेशन के पास एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली कटों के चलते व कपास की बिजाई के लिए खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस समय दिन में सिर्फ चार घंटे ही बिजली की सप्लाई आ रही हैं। उन्होंने बिजली निगम व सरकार से बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की। इस मौके पर हनुमान सिंह, हरपाल, विवेक, सतेंद्र, करमपाल, मुकेश कुमार, सुमेर, राजेश आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर गांव लाड में भी बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन पर भाकियू जिला सचिव हरपाल भांडवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर दो दिनों में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पावर सब स्टेशन पर ताला लगाकर धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रामअवतार, कमल सिंह, प्रदीप, संदीप, कुलदीप, जयसिंह, पारस आदि मौजूद रहे।

गांव लाड में बिजली समस्या को लेकर पावर सब स्टेशन के गेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।- फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन