फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers held a panchayat demanding Bilawal's conversion and will meet the Deputy Commissioner.

Charkhi Dadri News: बिलावल में धर्म परिवर्तन करवाने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने की पंचायत, उपायुक्त से करेंगे मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers held a panchayat demanding Bilawal's conversion and will meet the Deputy Commissioner.
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव बिलावल के ग्रामीणों ने एक युवक पर धर्म परिवर्तन करवाने और मकान में एक धर्म विशेष की सभा आयोजित करने की बात कहते हुए सोमवार को पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता गांव के सरपंच अनिल कुमार ने की। पंचायत में दादरी बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के युवाओं को भी बुलाया गया। करीब दो घंटे तक चली पंचायत में ग्रामीणों ने अपने विचार रखे और इस मामले में जल्द दादरी उपायुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बिलावल गांव में आयोजित पंचायत में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। दादरी से पंचायत में पहुंचे गौरव कौशिक हिंदू व अन्य ने ग्रामीणों को पूरे मामले से अवगत करवाया। उन्होंने कानूनी आधार पर जरूरी बिंदुओं को ग्रामीणों के समक्ष रखा। साथ ही इस मामले में पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दादरी नगर वार्ड आठ के पार्षद नवीन प्रजापत ने बताया कि गांव बिलावल में धर्म परिवर्तन करवाने की सूचना मिली थी। इस पर गांव ने पंचायत बुलाई थी और उन्हें बुलाकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
दादरी शहर में पिछले दिनों सामने आए एक मामले को लेकर सोमवार को युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीएसपी धीरज कुमार से बातचीत की। मुलाकात के दौरान गाैरव कौशिक, नगर पार्षद नवीन प्रजापत, बजरंग दल जिला अध्यक्ष अमित और नगर संयोजक साहिल ढाणी फोगाट मौजूद रहे। डीएसपी ने संगठन के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि इस मामले में किसी पीड़ित की ओर से शिकायत दी जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed