फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers demand action from Panchayat, administration for making illegal recovery from farmers

किसानों से अवैध वसूली करने पर ग्रामीणों ने की पंचायत, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand action from Panchayat, administration for making illegal recovery from farmers
चरखी दादरी। गांव डोहकी में ग्रामीण व किसान नेताओं की पंचायत आयोजित की गई जिसमें किसानों से मुआवजा वितरण के नाम पर अवैध वसूली करने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

खरीफ फसल सीजन के दौरान कपास की खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने का झांसा देकर पटवारी पर किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप है। किसान नेता जगबीर घसोला ने बताया कि किसानों से प्रति एकड़ एक हजार वसूली की गई। इसे लेकर करीब 70 किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला व प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने बताया कि अगर प्रशासन ने उक्त पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सात अगस्त को कितलाना बस स्टैंड पर पंचायत बुलाकर अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा किसान संगठनों के संयोजक जगबीर घसौला ने पांच अगस्त को गांव कारीमोद में होने वाली किसान महापंचायत में डोहकी के लोगों को निमंत्रण भी दिया। पंचायत में रविंद्र कुमार , कटार सिंह पांडवान, सीताराम शर्मा, संदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, बिजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, समुंद्र, प्रदीप कुमार, धर्मवीर, महाबीर, मनोज कुमार, राकेश कुमार, कटार सिंह डोहकी, ताराचंद, कृष्ण डोहकी, विजेंद्र सिंह, रोशनलाल, हरपाल डोहकी, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed