फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers blocked the road after discussions with XEN failed to find a solution, opened after 33 minutes

Charkhi Dadri News: एक्सईएन से बातचीत में हल न निकलने पर ग्रामीणों ने रोड किया जाम, 33 मिनट बाद खोला

Tue, 10 Oct 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road after discussions with XEN failed to find a solution, opened after 33 minutes
सिंचाई विभाग एक्सईएन के समक्ष अपनी बात रखते ग्रामीण व मौके पर पहुंची पुलिस टीम। 
चरखी दादरी/बौंदकलां।
विज्ञापन

नहरी पानी की किल्लत और असमान वितरण संबंधी समस्या को लेकर उण और बौंदकलां के किसान मंगलवार को एक्सईएन से मिले। वार्ता के दौरान समाधान न निकलने पर किसान दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर आ गए और उन्होंने 33 मिनट तक मार्ग जाम रखा। इसके बाद एक्सईएन की ओर से पानी का समान वितरण करने का आश्वासन दिया गया और तब जाकर किसान रोड से हटे। वहीं, जाम की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाने के बाद वापस थाने लौटी।
बता दें कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे सिंचाई विभाग के एक्सईएन गौरव लांबा निरीक्षण के लिए बौंदकलां नहर पुल पर पहुंचे थे। उसी दौरान वहां उण और बौंदकलां के करीब 150 किसान आ गए। उन्होंने नहरी पानी संबंधी समस्याएं और मांगें एक्सईएन के समक्ष रखी। ग्रामीण आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और करीब 11:22 पर रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां एसएचओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




एक्सईएन ने दिया ये आश्वासन

रोड जाम करने वाले ग्रामीणों को एक्सईएन गौरव लंबा ने आश्वासन देते हुए कि दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी और बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी का शटर एक साथ खोल दिया जाएगा जिससे सभी जगह बराबर पानी आएगा। इससे सभी सहमत हो गए और 11:55 पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों शटर एकसाथ खोलने पर ये समस्या बनने का भी अंदेशा
सूत्रों के अनुसार अगर दोनों नहरों के शटर खोल दिए जाते हैं तो पानी आखिरी टेल के गांव कासनी, सौंप, हिंडोल, सांवड़, सांजरवास व झिंझर तक नहीं पहुंचेगा क्योंकि पीछे से पानी कम मात्रा में आता है अगर इन गांव में पानी नहीं पहुंचता है तो पीने के पानी की समस्या भी बढ़ जाएगी जिस कारण इन गांवों के लोग भी एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए विभाग को पीछे से नहरों में ज्यादा पानी छुड़वाकर बारी-बारी शटर डाउन करके पानी की सप्लाई करनी चाहिए ताकि आखिरी छोर तक पानी को पहुंचाया जा सके।




कुछ देर के लिए किसान रोड पर बैठे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाकर ही वापस लौटी। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने किसानों को आश्वस्त कर दिया है।
ओमप्रकाश, एसएचओ, बौंदकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed