{"_id":"65c15c49feceb64c5d078354","slug":"villagers-are-not-getting-basic-facilities-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113118-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं, विभाग और सरकार के प्रति बना रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं, विभाग और सरकार के प्रति बना रोष
Tue, 06 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
गांव डांडमा में रास्ते में भरा दूषित पानी।
बाढड़ा। चार हजार की आबादी वाले डांडमा गांव में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। गांव की कई गलियां कच्ची हैं जबकि दूषित पानी की निकासी न होना बड़ी समस्या है। गांव में सार्वजनिक भवनों की कमी भी बनी है। पशु अस्पताल निर्माण की मांग भी पूरी न होने से ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वो विभाग, प्रशासन और सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रख चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों में रोष बना है।
ग्रामीण संजय, बंसी सैन, जितेंद्र, सुरेंद्र, संदीप, रविंद्र आदि ने बताया कि गांव में दूषित पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। प्रमुख रास्ते में दूषित पानी भरा रहता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं है जिससे बारिश के मौसम में तो पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हर समय दुर्गंध बनी रहती है। लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव में 1980 में एससी चौपाल का निर्माण हुआ था। अब यह भवन जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पशु अस्पताल नहीं है जिससे पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं नहीं होने के कारण लोगों को गांव द्वारका या गोपी सीएचसी जाकर उपचार करवाना पड़ता है। आंगनबाड़ी केंद का सरकारी भवन नहीं है।
लोग बोले: लंबे समय से झेल रहे समस्याएं
मुख्य रास्ते में दूषित पानी भरा रहता है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के कारण आस पास कीचड़ बनी रहती हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - संदीप कुमार, ग्रामीण।
एससी चौपाल और पंचायत घर भवन जर्जर है। सरकारी भवन न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - संजय कुमार, ग्रामीण।
गली कच्ची होने से दूषित पानी गली में भरा रहता है। लोगों को गली से गुजरने मेें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली के निर्माण के लिए कई बार विभाग और पंचायत के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। - सुरेश कुमार, ग्रामीण।
गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार समस्याएं रख चुके हैं। पंचायत का प्रयास रहेगा कि जल्द ही सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करवा दिया जाए। - आनंद श्योराण, सरपंच, डांडमा।