{"_id":"6830b546477a354c8c0fc9d6","slug":"villagers-are-facing-drinking-water-crisis-since-last-one-month-kamal-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-137527-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से ग्रामीण झेल रहे पेयजल संकट : कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से ग्रामीण झेल रहे पेयजल संकट : कमल
Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में पंचायत प्रतिनिधियों से मिलते हुए युवा कल्याण संगठन पदाधिकारी।
बाढड़ा। पिछले एक माह से ग्रामीण पेयजल का संकट झेल रहे हैं। जनता को स्वच्छ व समय पर पेयजल उपलब्ध करवाना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं को गांव व शहर के वार्ड गोद लेकर उनमें पेयजल आपूर्ति करनी चाहिए। ये बातें युवा कल्याण संगठन के प्रदेश संरक्षक कमल प्रधान ने कस्बे में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि जिले की जनता ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाया। दुर्भाग्य है कि डेढ़ माह में नहरी पानी आता है। गर्मी शिखर पर होने से पानी की खपत और ज्यादा बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में जैसे-तैसे काम चल रहा है। शहरवासियों के लिए पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है।
युवा कल्याण संगठन के संयोजक कमल प्रधान ने कहा कि एक पानी का टैंकर एक हजार रुपये में खरीदना पड़ रहा है जो आम आदमी के लिए बड़ा मुश्किल है। जनप्रतिनिधियों को पानी की व्यवस्था की ओर ध्यान देना चाहिए या टैंकरों से पीने के पानी की व्यवस्था करवानी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनिल शेषमा, दुष्यंत कलकल, सत्यपाल श्योराण, शक्ति पहलवान, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।