फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   villagers ahead in voting

Charkhi Dadri News: लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति डालने में शहरियों पर भारी पड़े ग्रामीण वोटरम

Tue, 08 Oct 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
villagers ahead in voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी जिले में मतदान के मामले में ग्रामीण मतदाता शहरी पर भारी पड़े हैं। शहरी क्षेत्र में जहां 62.40 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं गांवों में 70.47 फीसदी मतदाताओं ने वोट डालने में रुचि दिखाई। बाढड़ा हलके के ग्रामीण क्षेत्र में 71.60 जबकि दादरी के ग्रामीण क्षेत्र में 68.82 फीसदी मतदान हुआ।
शहर में 51 बूथ हैं और 45,214 मतदाता हैं। 5 अक्तूबर को इनमें से केवल 28,236 मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। शहर के 33 बूथों पर 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ जबकि 18 बूथ पर मतदान प्रतिशत और भी कम रहा। शहर में सबसे कम मतदान बूथ नंबर 171 पर हुआ। इस बूथ पर 771 मतदाता हैं जबकि 372 ही वोट डालने पहुंचे और मतदान 48.12 फीसदी हुआ।
विज्ञापन

बूथ पर नंबर 167 पर 1109 मतदाता हैं जबकि 563 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 48.24 फीसदी रहा। सर्वाधिक 76.17 फीसदी मतदान बूथ नंबर 205 पर हुआ। शहर के बूथ 189, 201, 203, 205, 206 पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की अगर बात करें तो जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 3,61,102 मतदाताओं में से 2,54,483 मतदाता चुनावी प्रकिया में शामिल हुए और कुल 70.47 फीसदी मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्र के 15 बूथों पर 60 फीसदी से कम मतदान हुआ है।

इसमें दादरी हलके के 13 जबकि बाढड़ा हलके के दो बूथ शामिल हैं। इसमें दादरी हलके से बौंदकलां के बूथ नंबर 3 व 11, सांकरोड़ में बूथ नंबर 18, मिसरी में बूथ नंबर 89, भागेश्वरी में बूथ नंबर 98 व 99, अचीना में बूथ नंबर 103, 104, 106, 107 व 108, डूडीवाला नंदकरण में बूथ नंबर 137, बिगोवा में बूथ नंबर 223 व बाढड़ा हलके के दातौली गांव में बूथ नंबर 214 व बालरोड के बूथ नंबर 222 पर 60 फीसदी से कम मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed