{"_id":"675487a76d46b4d1850be400","slug":"viksit-bharat-quiz-apllication-upto-10-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-127584-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत क्विज के लिए 10 तक कर सकते हैं आवेदन : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत क्विज के लिए 10 तक कर सकते हैं आवेदन : रोहित
Sat, 07 Dec 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित की जाएगी क्विज, विजेता को पीएम से मिलने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नेहरू युवा केंद्र व खेल मंत्रालय की ओर से वर्ष 2024–25 के लिए युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विकसित भारत क्विज चैलेंज जीतने वाले युवाओं को 1 लाख रुपये व पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।
जिला युवा अधिकारी रोहित व माई भारत राष्ट्रीय स्वयंसेवक अंकित कुमार ने बताया कि विकसित भारत क्विज में 15 साल से 29 साल उम्र तक के युवा भाग ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में पूछा जाएगा। दूसरे चरण में निबंध और ब्लॉग लेखन में पिछले चरण के विजेता शामिल होंगे।
इसके बाद 10 चुने गए विषय में विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना आदि पर निबंध लिखना होगा। राष्ट्रीय विकास के प्रति अपने विचार रखने होंगे। यह क्विज अंग्रेज़ी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी, मराठी और ओडिया आदि भाषाओं में करवाई जा रही है।