फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vikas death case accused also swallowed poison, treatment going on in PGI

विकास मौत मामले के आरोपी ने भी निगला जहर, पीजीआई में चल रहा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vikas death case accused also swallowed poison, treatment going on in PGI
चरखी दादरी। मोबाइल चोरी और विकास आत्महत्या मामले के आरोपी ऊण निवासी रवि ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अनुसार उसका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है और उसकी हालत में रविवार शाम तक सुधार नहीं हुआ था। वहीं बौंदकलां थाना में नियुक्त एसआई नरेश ने कहा कि आरोपी रवि द्वारा जहर खाने का मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि बौंदकलां निवासी निवासी विकास ने मोबाइल चोरी कर उसकी निजी ऑडियो और वीडियो वायरल करने से क्षुब्ध होकर छह मई को जहर निगल लिया था। उसकी पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। मृतक के पिता नत्थूराम के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में ऊण निवासी रवि पर सात मई को धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत केस दर्ज किया था। वहीं, जहर निगलने से एक दिन पहले रवि ने उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में मोबाइल चोरी करने की शिकायत भी दी थी, जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने छह मई को चोरी का केस दर्ज किया था। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी रवि ने जिस जगह पर जहर निगला है वो बौंदकला थाना अधिकार के क्षेत्र से बाहर है। संबंधित थाने की पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed