फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vicky selected for rollball competition

Charkhi Dadri News: रोलबाल प्रतियोगिता के लिए विक्की चयनित

Tue, 22 Oct 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Vicky selected for rollball competition
एथलीट विक्की को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित करते आयोजक।
चरखी दादरी। जिले के गांव कमोद निवासी एथलीट विक्की फोगाट का राष्ट्रस्तरीय रोलबाल के लिए चयन हुआ है। रविवार को हुई ट्रायल में विक्की ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फिलहाल स्पर्धा की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


एथलीट विक्की ने बताया कि रविवार को बहादुरगढ़ में झज्जर पैरा लॉन बॉल्स एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए एक दिवसीय ट्रायल आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 84 पैरा खिलाड़ियों ने भाग ले दमखम दिखाया। इसमें जिले के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें जिले पैरा एथलीट विक्की ने भी ओपन आयु वर्ग में बी-7 कैटेगरी में भाग लिया।
विज्ञापन


विक्की ने तीन राउंड खेले और तीनों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त। इसके आधार पर विक्की का राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया। बता दें कि विक्की ने साल 2012 में खेलने की शुरुआत की थी। उन्होंने एथलेटिक्स कोच बिजेंद्र सिंह के पास प्रशिक्षण लिया और खेलों में नाम कमाया है। चार साल तक अभ्यास किया और 2016 में पहला पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका हौंसला बढ़ा और वह खेलने लगा। साल 2017 में वह एक सड़क दुर्घटना शिकार हुआ और उसके एक हाथ व पैर ने काम करना बंद कर दिया। लेकिन विक्की ने हिम्मत नहीं हारी और खेल अभ्यास जारी रखा। हादसे के बाद विक्की पैरा खेलों में भाग लेने लगा।


अब तक 12 पदक जीत चुका है। इनमें से दस स्पर्धाएं राष्ट्रीय स्तर की हैं। इन स्पर्धाओं में विक्की ने 6 स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। अब वह राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में हिस्सा लेगा और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed