फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vicky did not let disability come in the way

Charkhi Dadri News: दिव्यांगता को नहीं आने दिया आड़े, विक्की ने खेल मैदान में झंडे गाड़े...

Thu, 29 Feb 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vicky did not let disability come in the way
दिल्ली में आयोजित पैरा फुटबाल प्रतियोगिता में टॉस करवाते क्रिकेटर कपिल देव व मौजूद विक्की। 
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हिम्मत और दृढ़ निश्चय हो तो सफलता में कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। गांव कमोद निवासी दिव्यांग एथलीट विक्की इसकी बानगी हैं। सात साल पहले हादसे में हाथ गंवाने के बाद भी विक्की ने खेल मैदान से दूरी नहीं बनाई और जुनून के बलबूते लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर रहे हैं। अब तक विक्की राष्ट्रीय स्तर पर 11 पदक जीतकर अपने गांव समेत जिले व राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं।
विक्की ने वर्ष 2012 में खेलों की शुरुआत की थी। उसने गांव समसपुर स्थित खेल मैदान में कोच बिजेंद्र फौगाट से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। चार साल की मेहनत के बाद विक्की ने वर्ष 2016 में वडोदरा में आयोजित नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 2017 में विक्की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में उसे दिव्यांगता का घाव मिला। इसके बाद से विक्की इस घाव को पदक जीतकर भरने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विक्की ने बताया कि हादसे में उसके एक हाथ व पैर में काफी चोटें आईं और काम करना बंद कर दिया, लेकिन उसने अपनी दिव्यांगता को खेल के बीच में नहीं आने दिया। वह लगातार तैयारी करता रहा। कोच बिजेंद्र की प्रेरणा पाकर वह लगातार आगे बढ़ता रहा। विक्की ने बताया कि वह अब तक विभिन्न एथलीट स्पर्धाओं में 10 पदक हासिल कर चुका है। विक्की के पिता का देहांत हो चुका है और खेलों के साथ वह खेती में मां की भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं विक्की की उपलब्धियां...
- 2016 में वडोदरा में आयोजित नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2022 में भुवनेश्वर में आयोजित 20वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2022 में भुवनेश्वर में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2022 में दिल्ली में आयोजित पैरा फुटबाल चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2022 में सोनीपत में आयोजित पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2023 में गुरुग्राम में आयोजित पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2023 में पुणे में आयोजित 21वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2023 में पुणे में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2023 में आयोजित पैरा खेलो इंडिया रेस्लिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2024 में गोवा में आयोजित 22वीं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2024 में गोवा में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक।



पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी की थी हौसले की सराहना
विक्की ने बताया कि 2022 में उन्होंने दिल्ली में आयोजित पैरा फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लिया था। इस दौरान पूर्व क्रिकेट कपिल देव भी आए थे। उस दौरान कपिल देव ने उनसे बातचीत की थी। विक्की ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर ने उसके हौसले की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed