फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Veteran player won five gold medals in Kerala

वयोवृद्ध खिलाड़ी ने केरल में जीते पांच गोल्ड मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Veteran player won five gold medals in Kerala
गोल्ड मेडल विजेता रामकिशन शर्मा। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव भांडवा निवासी वयोवृद्ध धावक रामकिशन शर्मा ने केरल में आयोजित चौथी नेशनल मास्टर गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में हरियाणा की तरफ से भागीदारी करते हुए पांच दौड़ स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल व एक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। केरल के त्रिवेंद्रम स्थित चंद्रशेखर नायर स्टेडियम में आयोजित चौथी नेशनल मास्टर गेम्स एथलेटिक्स में 22 प्रदेशों के हजारों खिलाड़ियों ने भागीदारी की। हरियाणा की टीम का नेतृत्व करते हुए बुजुर्ग धावक रामकिशन शर्मा ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लांग जंप व एक अन्य स्पर्धा में पांच गोल्ड मेडल जीते। चार गुणा 100 रिले दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहकर एक सिल्वर पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा अब तक 132 गोल्ड, 17 सिल्वर, चार कांस्य पदक जीत चुके हैं। यह जीत दर्ज करने पर ब्राह्मण सभा सिंदौलिया खाप संरक्षक विजय जजपा जिला अध्यक्ष नरेश, इनेलो जिलाध्यक्ष विजय, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, सुनील आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed