फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vehicles are parked outside the yellow line on the bus stand road, causing frequent traffic jams and troubling drivers.

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड रोड पर पीली पट्टी के बाहर खड़े रहते हैं वाहन, बार-बार लगता है जाम, वाहन चालक परेशान

Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are parked outside the yellow line on the bus stand road, causing frequent traffic jams and troubling drivers.
दादरी के बस स्टैंड रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
चरखी दादरी। दादरी शहर के बस स्टैंड रोड पर पीली पट्टी के बाहर लंबी कतार में खड़े रहने वाले वाहन राहगीरों व अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने के कारण मुख्य सड़क सिकुड़ कर काफी कम रह जाती है, जिससे सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

जाम के कारण बसों व अन्य वाहनों में बैठे यात्रियों व चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन से सड़क पर पीली पट्टी के बाहर खड़े रहने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वैवाहिक सीजन के चलते दादरी शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। शहर में आने वाले खरीदार नियमों को ताक पर रखकर अपने वाहनों को काफी देर तक पीली पट्टी के बाहर खड़ा कर चले जाते हैं। ऐसे में बस स्टैंड से गुजरने वाली बसों व अन्य वाहनों के कारण जाम लग जाता है। मुख्य मार्ग होने के चलते कुछ ही मिनटों में सड़क पर दूर तक वाहनों की कतार लग जाती है। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लंबी दूरी तक जाने वाले यात्रियों की बस तक छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज बसों का रहता है आवागमन
दादरी के मुख्य फोरलेन रोड पर बने बस स्टैंड से रोहतक, झज्जर, दिल्ली, चंडीगढ़, कनीना आदि रूटों पर रोडवेज की बसें प्रतिदिन 100 से अधिक चक्कर लगाती हैं। आधी से अधिक सड़क पर वाहनों के खड़े होने के कारण यहां जाम लगा रहता है। कई बार चालक अपने वाहन को खड़ा कर इतनी दूर चले जाते हैं कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालक हॉर्न पर हॉर्न बजाने के बाद भी वाहन नहीं हट पाते। इस स्थिति में जाम के हालात बन जाते हैं।

फोरलेन की जगह बचा केवल डबल लेन

कहने को तो बस स्टैंड रोड को वाहन चालकों की सुविधा के लिए फोरलेन बनाया गया है। लेकिन दोनों तरफ दुकानों के सामने पीली पट्टी के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के कारण यह सड़क आवागमन के लिए आधी से भी कम रह जाती है। ऐसे में यह सड़क फोरलेन के बजाय डबल लेन ही बच पाती है।



वाहन चालक बोले, पार्किंग की हो व्यवस्था

बस स्टैंड रोड पर लगे जाम में फंसे गांव सरूपगढ़ निवासी सुनील भारद्वाज, गांव सेहलंगा निवासी वजीर सैन, संजय कुमार, संदीप कुमार आदि का कहना है कि बस स्टैंड रोड पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने बताया कि हर रोज ऐसे ही हालात बनते है, जो अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते है। प्रशासन को चाहिए कि वो ऐसे वाहनों के लिए शहर में पार्किंग की व्यवस्था करें।


बस स्टैंड रोड पर पीली पट्टी के बाहर वाहन खड़े कर नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए गश्त भी बढ़ाई जाएगी। हमारा प्रयास है कि बस स्टैंड रोड को जाम से मुक्त रखा जा सके।
-दिलबाग सिंह, यातायात थाना प्रभारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed