{"_id":"658086bb368d7ac9ef0ec2a8","slug":"vehicle-caught-fire-due-to-short-circuit-accident-averted-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10846-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहन में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहन में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, हादसा टला
विज्ञापन
आग लगने से जला गैस एजेंसी का वाहन।
चरखी दादरी। दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड पर आंबेडकर द्वार के सामने स्थित गोदाम में खड़े गैस एजेंसी के वाहन में रविवार रात आग लग गई। गनीमत रही कि डिलीवरी वाहन में सिलिंडर नहीं रखे थे। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने देर रात ही मौके पर पहुंच आग बुझाई। अगर समय रहते गैस एजेंसी के कर्मचारी सूझबूझ से का नहीं लेते तो कोई बड़ा हादया हो सकता था।
जानकारी के अनुसार वाल्मीकि नगर के आंबेडकर द्वारा के सामने गैस एजेंसी का गोदाम है। रविवार रात सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाला वाहन गोदाम में पहुंचा था। उसी दौरान शॉर्ट-सर्किट से वाहन में आग लग गई। हालांकि जिस समय घटना हुई उस समय वाहन गोदाम के बाहरी क्षेत्र में खड़ा था और उसमें सिलिंडर भी नहीं थे।
दूसरी ओर कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तत्काल मामले की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरा जल चुका था।
विज्ञापन
- गोदाम में थे दो हजार से अधिक सिलिंडर
सूत्रों की मानें तो जिस समय सिलिंडर डिलीवरी वाहन में आग लगी उस दौरान गोदाम में दो हजार से अधिक सिलिंडर रखे थे। हालांकि जिस वाहन में आग लगी है वो भी गोदाम के बाहरी क्षेत्र में खड़ा था और खाली था।