फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   vegetables rate increased

Charkhi Dadri News: सब्जियों के दाम बढ़े, रसोईघर का बजट बिगड़ा

Sat, 07 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
vegetables rate increased
लौकी व बैगन के भी तेवर चढ़े, कुछ सब्जियों के 20 रुपये तक बढ़े दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में सब्जियों के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इससे लोगों के रसोईघर का बजट बिगड़ रहा है। दूसरी ओर आलू व प्याज के दाम सुनकर ग्राहक इन्हें खरीदने से ही किनारा कर रहे हैं। इससे छोटे विक्रेताओं को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में काफी उछाल आया है। जो सब्जी 20 रुपये प्रतिकिलो थी, वह शुक्रवार को 40 रुपये बिकी। प्याज का मार्केट रेट 50 रुपये व आलू का 40 रुपये रहा। इसका असर खरीददारी पर पड़ा है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो पहले लोग आलू-प्याज पांच किलोग्राम खरीदते थे, लेकिन अब वे अधिकतम दो से ढाई किलोग्राम ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सब्जियों के बिना थाली का जायजा अधूरा है। अब थाली पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सब्जियों के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़े हैं। इसका सीधे तौर पर असर बिक्री पर भी पड़ा है। वहीं, विक्रेताओं की मानें तो पीछे से सब्जियां महंगी हुई हैं। इसका असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है। विक्रेताओं की मानें तो ज्यादातर सब्जियां दिल्ली की आजादपुर मंडी से आती हैं। जबकि कुछ सब्जियों की पूर्ति स्थानीय स्तर पर ही हो जाती है। जो सब्जियां दिल्ली से आती हैं, उनके दाम महंगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये.... किस सब्जी के एक सप्ताह में कितने बढ़े दाम
सब्जी- एक सप्ताह पहले के दाम- शुक्रवार के दाम
लौकी- 20- 30
बैंगन - 40-40
सीताफल-30- 30
तोरई - 30 - 40
टमाटर -40- 40
आलू-20-40
प्याज-30-50
नोट: सब्जियों के भाव प्रति किलोग्राम में हैं।

फोटो - 43
बस स्टैंड रोड पर विक्रेता के पास रखीं सब्जियां। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed