फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   vanshika will play in national atheleate

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में दमखम दिखाएगी वंशिका

Sat, 07 Dec 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
vanshika will play in national atheleate
स्टेडियम में शॉटपुट का अभ्यास करते हुए एथलीट वंशिका। संवाद
- राज्यस्तर पर अब तक जीत चुकी है 8 पदक, अब राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पिता से प्रेरणा लेकर मैदान में उतरी शहर निवासी एथलीट वंशिका अब राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएगी। दादरी शहर निवासी होनहार महिला एथलीट अब तक राज्यस्तर पर 8 पदक जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने के लिए अभ्यासरत है।

कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वंशिका ने साल 2021 में खेल की शुरुआत की थी। वंशिका को खेलने की प्रेरणा अपने पिता नवीन कादयान से मिली। नवीन कादयान भी राष्ट्रीय एथलीट रह चुके हैं। अब वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वंंशिका शुरुआत से ही डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में हिस्सा ले रही है। इनमें उसने राज्यस्तर पर आठ पदक हासिल किए हैं। साल 2022 में दोनों इवेंट में एक-एक स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद साल 2023 में आयोजित स्कूली राज्यस्तरीय स्पर्धा में भी दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इससे पहले जुलाई में आयोजित स्पर्धा में भी वंशिका ने दो बार सोना जीता था। अब 2024 में नवंबर में करनाल में आयोजित जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में भी दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके आधार पर वंशिका का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 11 से 15 जनवरी तक झारखंड में होगी स्पर्धा
राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा 11 से 15 जनवरी 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी। वंशिका इसमें अंडर-14 आयुवर्ग में अपनी चुनौती पेश करेगी। फिलहाल, वह अपने पिता के साथ प्रतिदिन बलिदान स्टेडियम में छह घंटे अभ्यास करती है। उसकी इस सफलता में वरिष्ठ कोच देवेंद्र डबास का मागदर्शन रहा है।
फोटो- 03
स्टेडियम में शॉटपुट का अभ्यास करती एथलीट वंशिका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed