फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaishya Samaj meeting in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: वैश्य समाज ने अग्रोहा धाम इकाई का किया विस्तार

Sat, 09 Mar 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vaishya Samaj meeting in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार को शहर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की। बैठक में अग्रोहा धाम की इकाई का विस्तार करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम वैश्य समाज की इकाइयों का देश व प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। अग्रोहा धाम देश का पांचवां धाम है जिससे देश के नागरिकों की आस्था जुड़ी है। अग्रोहा धाम में 30 करोड़ रुपये की लागत से महाराजा अग्रसेन के नाम पर दो भव्य म्यूजियम बनाए जा रहे हैं और करोड़ों रुपये की लागत से ऑडिटोरियम, बैंक्वेट हॉल व भोजनालय कक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अग्रोहा धाम टीले की खुदाई का काम 11 मार्च से शुरू किया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्रोहा धाम के वार्षिक सम्मेलन में अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा की थी। अब सरकार को मंजूरी के एक साल बीतने पर भी रेलवे लाइन से जोड़ने का काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक में कृष्ण मकड़ानिया को अग्रोहा धाम वैश्य समाज का जिला प्रधान, संरक्षक प्रमुख समाजसेवी रविंद्र सिंह गुप्ता, रामकुमार रिटोलिया व बलराम गुप्ता, उप प्रधान सुनील गर्ग और प्रदेश प्रचार सचिव विनोद गर्ग को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला, महेंद्रगढ़ प्रधान बंटी गोयल, जींद जिला प्रधान महावीर, कैलाश रिटोलिया, राजकुमार गोयल, सुभाष गोयल, कृष्ण कुमार, सुरेश ऐरन, कैलाश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed