{"_id":"61d48587de74ee7afd6f1665","slug":"vaccine-booster-of-the-department-40-81-percent-children-got-vaccine-in-two-days-charkhidadri-news-hsr621236826","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग का वैक्सीन बुस्टर : दो दिन में 40.81 फीसदी बच्चों लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग का वैक्सीन बुस्टर : दो दिन में 40.81 फीसदी बच्चों लगी वैक्सीन
विज्ञापन
चरखी दादरी। 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों के लिए मंगलवार को जिले में मैगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इसके तहत एक दिन में 7261 बच्चे कवर किए गए। दो दिन में विभाग 12244 बच्चों को कवर कर 40.81 फीसदी लक्ष्य हासिल कर चुका है। दूसरी ओर डीसी प्रदीप गोदारा ने 17 जनवरी तक जिले के सभी 30 हजार बच्चों का टीकाकरण कार्य पूरा करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए 180 टीमों को फिल्ड में उतारा। इसके तहत टीमों ने स्कूलों में जाकर बच्चों को वैक्सीन की डोज दी। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया और कहीं भी किसी बच्चे की वैक्सीन से तबीयत बिगड़ने का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि सोमवार को 4983 बच्चे कवर किए गए थे जबकि मंगलवार को मैगा सेशन लगाकर विभाग ने 7261 बच्चों को कवर किया। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि दस दिन के अंदर लक्ष्य के मुताबिक जिले के सभी बच्चों का टीकाकरण कर दिया जाए।
डॉ. मान ने बताया कि मंगलवार को जिले में 9501 लोगों को वैक्सीन लगाई गई और इनमें 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या 2240 है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विभागीय टीमों ने 8264 लोगों को को-वैक्सीन ओर 1237 को कोविशील्ड की डोज दी।
विज्ञापन
- बौंदकलां में सबसे अधिक तो एमसीएच में हुआ बच्चों का सबसे कम वैक्सीनेशन -
मंगलवार को सिविल अस्पताल में 455, एमसीएच में 32, बौंदकलां में 662, अचीना में 348, इमलोटा में 390, रानीला में 480, सांवड़ में 376, झोझूकलां में 591, बलकरा में 356, संतोकपुरा में 228, मानकावास में 437, माई कलां में 415, गोपी में 431, बाढड़ा में 641, हड़ौदी में 598, कादमा में 494 और छपार में 327 बच्चों को वैक्सीन की डोज दी गई।
- इधर....
जगरामबास निवासी युवक मिला संक्रमित, अब 6 सक्रिय मामले -
मंगलवार को जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। डिप्टी सीएओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जगरामबास निवासी 18 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब जिले में छह कोरोना केस सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि नया केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5085 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 912 सैंपल लिए गए और इनमें से 762 की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
-----
वर्जन::
हमारी टीमें लगातार वैक्सीनेशन कर रही हैं और लोगों से अपील है कि वो अपना सहयोग दें। जिले में इस समय कोरोना के 6 सक्रिय मामले हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ना चिंता का विषय है। इस समय थोड़ी सी चूक भारी पड़ सकती है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।