फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vaccination: 100 villages have scored a century of vaccination, 2 percent reduction in 20

वैक्सीनेशन : 100 गांवों ने टीकाकरण का लगाया शतक, 20 में दो फीसदी की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 100 villages have scored a century of vaccination, 2 percent reduction in 20
केंद्र पर युवक को वैक्सीन लगाती स्टाफ नर्स। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में टीकाकरण कार्य निरंतर जारी है। अब तक तीन लाख 59 हजार लोगों को पहली डोज और दो लाख 13 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। नए लक्ष्य के अनुसार अभी तक स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है, लेकिन 100 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके अलावा 20 और गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। शहर में दो जगहों पर और गांवों में 15 जगहों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए। पिछले 40 घंटों में 4341 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई हैं। डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि 100 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। विभाग का फोकस अब दूसरी डोज पर है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन हो चुका है और 20 गांव ऐसे हैं जहां 98 प्रतिशत तक वैक्सीनेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि गांवों को जल्द से जल्द कवर करने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर अभी उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में अब विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द पहली और दूसरी डोज से वंचित लोगों को कवर किया जाए। उन्होंने बताया कि स्टोर में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डॉ. आशीष मान ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने से वंचित लोगों की सूची संबंधित सीएचसी और पीएचसी पर भेजी जा चुकी है और वहां नियुक्त स्टाफ उक्त लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए वैक्सीनेशन सेशन
सोमवार को सिविल अस्पताल में 506, मातृ-शिशु अस्पताल में 10, बौंदकलां में 238, अचीना में 160, इमलोटा में 84, रानीला में 76, सांवड़ में 162, झोझूकलां में 204, बलकरा में 73, संतोकपुरा में 150, मानकावास में 111, माई कलां में 213, गोपी में 63, बाढड़ा में 123, हड़ौदी में 46, कादमा में 120 और छपार में 239 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गईं।
जिले में अब एक ही सक्रिय केस
जिले में अब कोरोना का एक ही सक्रिय केस है। जिले से अब तक कोरोना जांच के लिए 249360 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 234 की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक जिले में 5072 कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से 4932 स्वस्थ हुए हैं जबकि 139 की मौत हुई है। जिले में दो लाख 44 हजार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है। मेरी अपील है कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इसी में उनकी और परिवार की सुरक्षा है।
डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
फोटो 29
वैक्सीनेशन करते हुए मेडिकल स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed