फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Use youth power in constructive works of society

शारीरिक और मानसिक शक्ति समाज के रचनात्मक कार्यों में लगाएं युवा : सुनील

Sat, 20 Jan 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Use youth power in constructive works of society
चरखी दादरी के गांव तिवाला में आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई। 
चरखी दादरी। व्यक्तित्व निर्माण में स्वच्छता का अहम योगदान होता है। स्वच्छ और स्वस्थ व्यक्ति ही समाज का चहुमुखी विकास कर सकता है। यह उद्गार नेहरू युवा केंद्र एवं ग्रामीण विकास मंडल के राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन अवसर पर गांव तिवाला स्थित दादी मसानी धाम परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीण विकास मंडल सचिव सुनील कुमार ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमें रचनात्मक कार्यों की तरफ प्रेरित करती है। आज बाहरी के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता की जरूरत भी है। आज ईर्ष्या, द्वेष, घृणा के कारण आपसी संबंध टूट रहे हैं। समाज बिखर रहा है जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है। सुनील ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। युवा अपनी शारीरिक व मानसिक शक्ति को समाज के रचनात्मक कार्यों में लगाएं, तभी समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अपने घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना भी जरूरी है। इस अवसर पर अशोक कुमार, सुजीत, रविंद्र फौजी, अरुण सांगवान, इंस्पेक्टर मुकेश, राकेश सतपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed