फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Urban Health Centre to open in Valmiki Nagar; relief for 18,000 people

Charkhi Dadri News: वाल्मीकि नगर में खुलेगा शहरी स्वास्थ्य केंद्र, 18 हजार लोगों को राहत

Thu, 24 Sep 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Urban Health Centre to open in Valmiki Nagar; relief for 18,000 people
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-11 स्थित वाल्मीकि नगर में जल्द ही एक नया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) शुरू होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) पंचकूला ने इस केंद्र को मंजूरी दे दी है। सिविल सर्जन चरखी दादरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस केंद्र के संचालन से वाल्मीकि नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले करीब अठारह हजार लोगों को नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

एनएचएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार वाल्मीकि नगर के यूपीएचसी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के रिकॉर्ड ऑफ प्रोसिडिंग (आरओपी) के तहत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन में स्वीकृति मिली है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के गरीब तबके और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत बजट और उपलब्ध मानव संसाधन का उपयोग कर स्वास्थ्य केंद्र को जल्द संचालित किया जाएगा। संचालन शुरू होने के बाद इसकी अनुपालन रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं और स्टाफ
नए स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एमपीएचडब्ल्यू की तैनाती होगी। यहां लोगों को सामान्य उपचार, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और दवाइयां जैसी जरूरी सेवाएं मिलेंगी। इससे छोटी बीमारियों और सामान्य जांच के लिए लोगों को दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। वार्ड 11, 12 और 13 के साथ आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अभी इन क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूसरे इलाकों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक भवन में होगा केंद्र
वार्ड 11 के पार्षद विनोद नंबरदार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा बनाए जा रहे इस शहरी स्वास्थ्य केंद्र को वाल्मीकि नगर के सामुदायिक भवन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध हैं। चिकित्सक और स्टाफ सदस्यों के लिए भी कमरे बने हुए हैं। केंद्र खोलने को लेकर जगह की कोई अड़चन नहीं आएगी।
अधिकारियों का बयान
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ एवं प्रवक्ता डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि उन्हें एनएचएम की ओर से वाल्मीकि नगर में शहरी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने संबंधी पत्र मिल गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड 11 में उपस्वास्थ्य केंद्र संबंधी जरूरी कार्रवाई जल्द ही शुरू कर दी गई है। विभागीय स्तर पर केंद्र शुरू करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

वर्जन:
जैसे ही जिला स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता हो जाएगी, हम तुरंत प्रभाव से वाल्मीकि नगर में स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर देंगे। जिससे स्थानीय मरीजों को उपचार के लिए एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं मिल सकेगी।
--डॉ. राहुल अरोड़ा, उप सिविल सर्जन एवं प्रवक्ता, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed