फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Uprooted stone on dilapidated road in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: कई माह तक और झेलने पड़ेंगे गड्ढों पर झटके

Thu, 18 Apr 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uprooted stone on dilapidated road in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। जिले के मुख्य और संपर्क मार्गाें की दशा सुधारने के लिए बनी करीब 125 करोड़ रुपये की योजना आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कारण उलझ गई है। इससे जिले की करीब 40 सड़कों का निर्माण कार्य अटक गया है। अब एमसीसी हटने के बाद ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। इनमें से ज्यादातर सड़कों का निर्माण सितंबर से दिसंबर तक पूरा होना है। तब तक गड्ढों पर वाहनों को झटके और चालकों, यात्रियों को हिचकोले खाने पड़ेंगे। इन सड़कों का निर्माण होने से करीब 15,000 वाहन चालकों का सफर सुगम होगा और उन्हें परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की 40 सड़कें जर्जर होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पहले भीषण ठंड में सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। बाद में इन्हें सुधारने के लिए एमसीसी लागू होने से पहले 45.32 करोड़ रुपये के 39 सड़कों के टेंडर 13 चरणों में आमंत्रित किए जा चुके हैं, लेकिन आवंटन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण टेंडर प्रक्रिया रुक गई। वहीं, जिले में विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने के लिए जिलेवासियों को करीब दो माह अधिक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन





इन संपर्क मार्गाें का होगा निर्माण
गांव झोझूकलां से रामलवास, चांदवास से नीमड़, नीमड़ से कांहड़ा, लाड से धनासरी वाया नांधा सड़क का निर्माण 4.71 करोड़ रुपये से होगा। ढाणी फौगाट-पातुवास से महराणा, हंसावास से किष्किंधा, घसौला से बलकरा सड़क पर 3.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गांव जावा-बीजणा अप्रोच, जावा संपर्क मार्ग, दूधवा से बहु वाया चिड़िया सड़क का निर्माण 3.29 करोड़ रुपये से किया जाएगा। मांढ़ी हरिया से बेरला, दंगड़ोली से कांहड़ा सड़क निर्माण पर 2.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामकलां से जीएचएस द्वारका रोड, श्यामकलां से सुपरी सांगवान रोड, गांव असावरी, बिरही कलां, पंचगांव संपर्क मार्ग का निर्माण 2.26 करोड़ रुपये से होगा। गांव कारीधारिणी, निहालगढ़ संपर्क मार्ग, बिंद्रावन संपर्क मार्ग, टोडी, कारीआदू, जेवली से रामनगर से घसौला, चांगरोड से बालरोड, चांगरोड से बलकरा, पालड़ी से नौताना सड़क निर्माण पर 1.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रोहतक रोड को चौड़ा करने का टेंडर भी जून के बाद ही होगा
करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग को चौड़ा किया जाना है। इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया भी जून के बाद पूरी हो सकेगी। ये योजना करीब पांच साल पहले तैयार की गई थी जो बीच में सरकार की ओर से रोकी भी गई। हालांकि बाद में इसे स्वीकृति मिल गई। ये मार्ग चौड़ा होने से रोहतक की तरफ जाने वाले चालकों और यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
वहीं, झरवाई से वाया डोहकी, मानकावास, चरखी होकर एनएच-148 बी तक 12.89 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 16.290 किमी होगी। गांव सांवड़ से धारेडू सड़कमार्ग के निर्माण पर 4.51 करोड़ रुपये लागत आएगी। बौंद खुर्द संपर्क मार्ग, ढाणी फौगाट से टिकान कलां तक सड़क निर्माण पर 52,70,000 रुपये खर्च होंगे।




एमसीसी के कारण अभी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाए जा सकते। एमसीसी हटते ही सड़क परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed