{"_id":"6920c9c731ae0e6d10022e3b","slug":"up-to-5-entries-can-be-sent-in-the-online-competition-my-favorite-shloka-under-the-geeta-mahotsav-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-147845-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गीता महोत्सव के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता मेरा पसंदीदा श्लोक में 5 तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गीता महोत्सव के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता मेरा पसंदीदा श्लोक में 5 तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां
Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्रीमद् भागवत गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, लोक संपर्क व भाषा विभाग की ओर से एक विशेष ऑनलाइन प्रतियोगिता मेरा पसंदीदा श्लोक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को गीता के पवित्र उपदेशों से जोड़ना और युवाओं में आध्यात्मिक प्रेरणा जगाना है।
डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि प्रतिभागी गीता के किसी भी श्लोक से जुड़े अपने प्रेरणादायक अनुभव को साझा कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागियों को अधिकतम 40 सेकंड का वीडियो बनाकर श्लोकागीताएटजीमेल डॉट कॉम पर भेजना होगा। वीडियो में बताया जाए कि यह श्लोक उनके जीवन को कैसे प्रेरित करता है और इसका क्या संदेश है। प्रतियोगिता में प्राप्त वीडियो को विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ वीडियो को विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वीडियो के साथ प्रतिभागी को अपना नाम, फोन नंबर, स्थान व अन्य आवश्यक विवरण भी अनिवार्य रूप से भेजने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर को शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही स्वीकार किया जाएगा।