फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   United Yuva Morcha picketed against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त युवा मोर्चा ने धरना दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
United Yuva Morcha picketed against Agneepath scheme
चरखी दादरी। लघु सचिवालय परिसर में अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के विरोध में संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा संचालित धरना 39 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता संयुक्त युवा मोर्चा के सदस्य मोहित काकड़ोली व गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से की। मोहित ने कहा कि सरकार ने दो साल तक सेना में भर्ती नहीं की और अब अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन मांगे तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई क्योंकि कड़ी मेहनत कर सेना भर्ती के लिए युवाओं ने अपने आप को तैयार कर रखा था उन्हें इसका आभास तक नहीं था कि उनके भविष्य के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का मनोबल टूट गया है। यदि सरकार वास्तव में युवाओं को रोजगार देना चाहती है तो स्थायी भर्ती प्रक्रिया लागू करे। उन्होंने कहा कि या फिर अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए जायें ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके। धरने पर सर्वजातीय खाप पंचायत प्रतिनिधि महावीर सिंह, रणधीर कुंगड़, जयपाल फौजी, सुरेंद्र फौजी, सूबे सिंह फौजी, सुरेंद्र शर्मा, लीलू समसपुर, नरेंद्र, राजेंद्र डोहकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed