फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Under the Vikas Bharat Sankalp Yatra, stalls were set up in Ranila and Un to give information to people about government schemes.

Charkhi Dadri News: रानीला और उण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्टॉल लगा लोगों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Under the Vikas Bharat Sankalp Yatra, stalls were set up in Ranila and Un to give information to people about government schemes.
 गांव उण में आयोजित कार्यक्रम प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते पंचायत समिति के चेयरमैन राजेश
चरखी दादरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम के तहत रविवार को रानीला और उण गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान कार्यक्रम में एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया। इस दौरान मौके पर ही विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक ने कहा कि यात्रा के माध्यम से आमजन की शिकायतों को दूर किया जा रहा है। देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करवाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक देशवासी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने के लिए प्रयास करने हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी संकल्पना को पूरा करने के लिए शुरू की गई है ताकि लोगों को जागरूक करके विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके और साथ ही लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार देश-प्रदेश में अंत्योदय के सपने को पूरा करते हुए समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए थे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उण गांव में आयोजित यात्रा कार्यक्रम में पंचायत समिति चेयरमैन पंकज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने गांव के लोगों की समस्या के समाधान को लेकर उनकी मदद भी की और गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उनके साथ बीडीसी राजेश, सरपंच पिंकी देवी व प्रीतम आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार की ओर से ऑब्जर्वर डॉ. आराधना भार्गव ने कार्यक्रम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. भार्गव ने बताया कि केंद्र सरकार हरियाणा सरकार के साथ मिलकर 26 जनवरी 2024 तक जिले में यात्रा का संचालन करेगी। इस दौरान सभी पात्र जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार व्यवस्था होगी। समय समय पर केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी भी यात्रा के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिलाई शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि वे भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।

 गांव उण में आयोजित कार्यक्रम प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते पंचायत समिति के चेयरमैन राजेश

 गांव उण में आयोजित कार्यक्रम प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करते पंचायत समिति के चेयरमैन राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed