{"_id":"695c0214aecde5c1d10da1cf","slug":"under-the-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-subsidy-of-up-to-rs-110-lakh-is-available-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-149749-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिल रही 1.10 लाख रुपये तक सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिल रही 1.10 लाख रुपये तक सब्सिडी
Mon, 05 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी।
चरखी दादरी। दादरी के लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने की। उन्होंने बताया कि ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और आमजन को बिजली बिलों के बोझ से राहत दिलाने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की गई है। केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल से यह योजना इतनी किफायती बन गई है कि पात्र परिवारों के लिए सोलर सिस्टम लगवाना बहुत ही कम खर्च लगभग मुफ्त जैसा हो गया है। योजना के लिए बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है।
आय वर्ग के अनुसार मिलेगी सब्सिडी
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विनोद पूनिया ने बताया कि सरकार की ओर से आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। केवल 10 हजार रुपये में सोलर सिस्टम विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये, जिसमें कुल 80 हजार रुपये का अनुदान मिलता है।
इसी प्रकार जिन घरेलू उपभोक्ताओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक है, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उपभोक्ता अपने नजदीकी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मनदीप डालावास, नगर परिषद अध्यक्ष बक्शी राम सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा, सीईओ जिला परिषद डॉ. वीरेंद्र सिंह, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव, बैंक एवं नवीकरणीय विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।