फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Under the captaincy of Haryana's daughter, the women's team won the gold medal and the men's team won the silver medal

Charkhi Dadri News: हरियाणा की बेटी की कप्तानी में महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल तो पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल

Thu, 30 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Under the captaincy of Haryana's daughter, the women's team won the gold medal and the men's team won the silver medal
चरखी दादरी। चीन के सान्या में आयोजित 6वें एशियन बीच गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटी की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया जबकि पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 47-31 के अंतर से पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं पुरुष टीम को फाइनल में ईरान के खिलाफ 44-31 से हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते टीम को सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों का विशेष योगदान रहा। चरखी दादरी जिले के गांव ककरोली हट्टी की बेटी एवं गांव बिलावल की पुत्रवधू रितु श्योराण, हिसार जिले के गांव बनी रोहिल्ला की मनीषा कुमारी और गांव हसनगढ़ की निकिता ने महिला टीम में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। पुरुष वर्ग में सोनीपत जिले के गांव कथूरा के नीरज नरवाल ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कोच राकेश कुमार और नसीब जांघू का मार्गदर्शन भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन


इस सफलता पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार में खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने विशेष रूप से बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियां आज खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन कुलदीप दलाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार और एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता आने वाली पीढि़यों की बालिकाओं को खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव नसीब जांघू, सहसचिव कुलदीप पहल, पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पहल, कोषाध्यक्ष अनिल राठी सहित द्रोणाचार्य, अर्जुन व भीम अवॉर्डी, कोच, पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed