{"_id":"61a7cdf1cbd7110053704ae9","slug":"uncontrolled-tractor-hit-the-bike-three-injured-charkhidadri-news-hsr6183283172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चरखी गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत सड़क किनारे खड़ा उनका तीसरा साथी भी घायल हो गया। हादसे में घायल तीनों युवकों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में टोहाना थाने के बोस्ती गांव निवासी रवि ने बताया कि वो पीवीसी सेलिंग मिस्त्री का काम करता है। 29 नवंबर को वो चरखी निवासी सतेंद्र के साथ वो पैदल चरखी की तरफ जा रहा था। गांव के समीप पहुंचकर वो अपने साथी सोनू का इंतजार करने लगे। उन्होंने बताया कि जब सोनू बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंचा तो एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों भी चपेट में आकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।