फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ultrasound facility will start in Mother-Child Hospital after a month

Charkhi Dadri News: मातृ-शिशु अस्पताल में एक महीने बाद शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Sat, 17 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will start in Mother-Child Hospital after a month
दादरी के सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित एमसीएच यूनिट।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सुविधा आज शनिवार से दोबारा शुरू हो जाएगी। यहां पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका के मातृत्व अवकाश पर जाने के कारण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कुमार की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

साथ ही डीएए कमेटी ने नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट का अल्ट्रासाउंड मशीन पर पंजीकरण भी कर दिया है। पंजीकरण होने के बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कुमार शनिवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करेंगे। यह सुविधा शुरू होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि एमसीएच यूनिट में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के मातृत्व अवकाश पर जाने के कारण पिछले करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह बंद थी। एमसीएच यूनिट में अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने के कारण सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें रूटीन चेकअप और इमरजेंसी की स्थिति में निजी केंद्रों पर जाकर महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा था। इसके अलावा निजी केंद्रों तक आवागमन करने में भी परेशानी हो रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के माध्यम से डॉ. दीपक कुमार को हॉयर किया है।

डॉ. दीपक कुमार की ज्वाइनिंग के बाद विभाग ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया। डीएए कमेटी ने पीएनडीटी अधिनियम के नियमों के तहत मशीन पर डॉ. दीपक कुमार का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन भी कर दिया है जिसके बाद अब वे तकनीकी रूप से जांच शुरू करने के लिए अधिकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed