{"_id":"69e53a0b701328f05b08869b","slug":"two-youths-riding-a-scooter-injured-in-an-accident-one-referred-to-pgi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154140-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल, एक पीजीआई रेफर
Mon, 20 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव तिवाला के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव बादल निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे वह तथा मूलरूप से गांव फतेहगढ़ और वर्तमान में दादरी की एमसी कॉलोनी निवासी प्रदीप स्कूटी पर सवार होकर दादरी से गांव बादल के लिए चले थे। स्कूटी को मुकेश चला रहा था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे बिरही कलां से तिवाला के समीप नहर से आगे पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही स्कूटी पेड़ से टकरा गई और वे दोनों गिर गए। डायल 112 पुलिस टीम ने घायलों को दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दादरी सदर थाना पुलिस ने घायल मुकेश के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।