{"_id":"6af8bd551d59287ac3002253","slug":"two-youths-convicted-in-cannabis-smuggling-case-court-delivers-verdict-in-six-year-old-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-162970-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को दोषी ठहराया, छह साल पुराने केस में अदालत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को दोषी ठहराया, छह साल पुराने केस में अदालत का फैसला
Sun, 15 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी।
शहर में गांजा बेचने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने दो युवकों को दोषी करार दिया है। अदालत ने करीब छह साल पुराने मामले में सुनवाई पूरी करते हुए विकास उर्फ विक्की और राहुल को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराया है। पुलिस ने दोनों को 26 अक्टूबर 2020 को ढाणी रेलवे फाटक के पास बंद पेट्रोल पंप के सामने से गिरफ्तार किया था। उस दौरान विकास से 1 किलो 622 ग्राम और राहुल से 42 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।
अदालती फैसले के अनुसार, 26 अक्टूबर 2020 को एएसआई सुरेंद्र पुलिस टीम के साथ समसपुर चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विकास उर्फ विक्की और उसका साथी राहुल ढाणी रेलवे फाटक के पास बंद पेट्रोल पंप के सामने गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विकास के हाथ में मौजूद काले पॉलीथिन से 1 किलो 622 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं राहुल की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से सात पुड़ियों में 42 ग्राम गांजा मिला। विकास की जेब से 430 रुपये भी बरामद किए गए थे।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिटी थाना दादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 11 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। वहीं बचाव पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र गवाह शामिल नहीं करने, तलाशी और बरामदगी की प्रक्रिया तथा एफएसएल में नमूने भेजने में देरी जैसे तर्क रखे।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद माना कि पुलिस ने बरामदगी और कानूनी प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों को साबित किया है। एफएसएल रिपोर्ट में भी दोनों नमूनों की पहचान गांजे के रूप में हुई। अदालत ने माना कि दोनों आरोपियों ने संयुक्त रूप से गांजा खरीदकर बेचने के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखा था। इसके बाद अदालत ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए हिरासत में लेने के आदेश दिए।