{"_id":"69e927f9a2d444172003a895","slug":"two-youths-accused-of-kidnapping-their-father-fir-lodged-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154286-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो युवकों पर लगाया पिता को अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो युवकों पर लगाया पिता को अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की चंपापुरी कॉलोनी निवासी एक युवक ने दो नामजद व अन्य पर उसके पिता को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
स्थानीय चंपापुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता मुकेश की पुराना झज्जर रोड पर फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार को उसके पास उसकी बहन का फोन आया। उसकी बहन ने बताया कि उसके पिता मुकेश का उसके पास फोन आया था और कहा कि दो युवक दुकान पर आए हुए हैं और उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहे हैं।
अभिषेक के अनुसार उसके बाद वह तथा उसके चाचा अजय दुकान पर पहुंचे तो वहां उसके पिता नहीं मिले। उन्होंने तसल्ली की तो पता चला कि उक्त दोनों व उनके साथ आए युवक उसके पिता को जबरदस्ती गाड़ी में लेकर चले गए और उसके पिता का फोन भी बंद आ रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।