{"_id":"6453e21f3a5085b2f60a2c16","slug":"two-tractors-overturned-in-an-attempt-to-save-the-school-van-one-driver-died-after-being-buried-under-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-124278-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में पलटे दो ट्रैक्टर, एक चालक की नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में पलटे दो ट्रैक्टर, एक चालक की नीचे दबने से मौत
Thu, 04 May 2023 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 04 May 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे में पलटा ट्रैक्टर।
झोझूकलां (चरखी दादरी)। मंदोला के समीप स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में दो ट्रैक्टर पलट गए। एक चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रैक्टर का चालक और स्कूल वैन में सवार एक छात्र घायल हो गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक के बयान पर इस संबंध में स्कूल वैन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक प्रमोद उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अखवेलपुर का रहने वाला था।
पुलिस को दिए बयान में हरदोई जिले के आदमपुर निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि वो अंबाला स्थित एक ट्रांसपोर्टर कंपनी में बतौर चालक काम करता है। उनकी कंपनी नए ट्रैक्टर अलग-अलग शहरों में भेजती है। सुधीर ने बताया कि बुधवार रात वो और अखवेलपुर निवासी प्रमोद नए दो ट्रैक्टर लेकर महेंद्रगढ़ के लिए चले थे।
वीरवार सुबह करीब आठ बजे जब वो दादरी शहर से निकलकर मंदोला के समीप पहुंचे तो एक स्कूल वैन चालक तेज रफ्तार में आया और प्रमोद के ट्रैक्टर की तरफ स्टेयरिंग मोड़ दिया। स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में आगे-पीछे चल रहे दोनों ट्रैक्टर पलट गए और प्रमोद की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, सुधीर शर्मा और स्कूल वैन में सवार एक 11वीं कक्षा का छात्र घायल हो गया। पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।