{"_id":"6ab7f40286f30ef55d0a4c25","slug":"police-campaign-against-drugs-and-cybercrime-from-sports-grounds-to-colleges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160872-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेल मैदान से कॉलेज तक नशे और साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेल मैदान से कॉलेज तक नशे और साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम
Sat, 26 Sep 2026 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। युवा पीढ़ी को नशे और साइबर अपराध से बचाने के लिए दादरी पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। एसपी लोगेश कुमार के दिशा-निर्देश पर एंटी नारकोटिक सेल और दुर्गा शक्ति टीम ने शनिवार को गवर्नमेंट कॉलेज बौंदकला और झोझू कलां के खेल स्टेडियम में अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, साइबर ठगी से बचने और कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
बौंदकला कॉलेज में नशे व साइबर सुरक्षा का पाठ
कॉलेज में आयोजित संवाद सत्र में एएसआई राहुल फौगाट ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से बुरी संगति और नशे के प्रलोभन से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और किसी से बैंक संबंधी जानकारी और ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी। दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को डायल 112 और दुर्गा शक्ति एप के माध्यम से आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई।
खेलों से जुड़ने का आह्वान
इसके बाद टीम झोझू कलां के खेल स्टेडियम पहुंची। यहां खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए एएसआई राहुल फौगाट ने खेलों को अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताया। पुलिस ने ग्रामीणों से गांव या शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।