फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two sisters and brother injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिंड़त में दो बहनें और भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two sisters and brother injured in a collision between two bikes
चरखी दादरी। बेरला बिजली सब स्टेशन के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो बहनें और उनका भाई घायल हो गया। तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया और पुलिस ने उनके बयान पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बेरला निवासी सचिन ने बताया कि वह शुक्रवार को बाइक पर अपनी दो बहनों के साथ बाढड़ा से बेरला आ रहा था। इस दौरान वह बेरला सब स्टेशन के समीप पहुंचे तो एक बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो तीनों भाई-बहन घायल हो गए और परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर घायल पक्ष के बयान दर्ज किए और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed