फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two pumping stations will be built in the city for drainage of rain water with Rs 13.5 crore

Charkhi Dadri News: बारिश के पानी की निकासी के लिए साढ़े 13 करोड़ रुपये से शहर में बनाए जाएंगे दो पंपिंग स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two pumping stations will be built in the city for drainage of rain water with Rs 13.5 crore
कीकरवासनी तालाब के पास डाले गए पाइप।
चरखी दादरी। जल्द ही शहरवासियों को सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लोक निर्माण विश्राम गृह के पास स्थित तालाब और कीकरवासनी तालाब पर दो पंपिंग स्टेशन बनाएगा। पंपिंग स्टेशन के माध्यम से तालाब का पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट पर लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कीकरवासनी तालाब पर मंगलवार से काम शुरू भी हो चुका है। वहां ठेकेदार की ओर से पाइप डाल दिए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विश्राम गृह के पास स्थित तालाब के लिए भी विभाग की ओर से टेंडर ओपन कर वर्क अलॉट कर दिया गया है। एक-दो दिन में इस प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या काफी समय से है। बारिश होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। बारिश के पानी की निकासी के लिए शहर में कीकरवासनी एवं लोक निर्माण विश्राम गृह के पीछे तालाब बनाए हुए हैं लेकिन बारिश होने पर ये तालाब भर जाते हैं और पानी बस्तियों तथा आसपास के क्षेत्रों में चला जाता है।
विज्ञापन

तालाब ओवरफ्लो होने पर पानी बैक मारता जिससे सड़कों पर जलभराव हो जाता है। बारिश के पानी की निकासी के लिए विभाग ने उक्त दोनों स्थानों पर लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि से पंपिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ढाई किलोमीटर में बिछाई जाएगी पाइप लाइन
कीकरवासनी तालाब पर एक पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। पंपिंग स्टेशन से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। विभाग का दावा है कि जुलाई के अंत तक इसका काम पूरा हो जाएगा। विभाग की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कीकरवासनी तालाब का पानी पंपिंग स्टेशन के माध्यम से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पास पहुंचाया जाएगा। वहां से 9 किलोमीटर दूर समसपुर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इससे वार्ड 14, कल्याणा रोड, सेक्टर सहित कुछ अन्य एरिया को लाभ मिलेगा।

11 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा पंपिंग हाउस
शहर के बीच में लोक निर्माण विश्राम गृह के पीछे एक तालाब बना हुआ है। तालाब पर विभाग एक पंपिंग स्टेशन बनाएगा। तालाब से रेस्ट हाउस होते हुए मुख्य रोड, रावलधी बाईपास, समसपुर चौक होते हुए समसपुर एसटीपी तक 20 इंची पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में लगभग छह महीने का समय लगेगा। इसका वर्क अलॉट किया जा चुका है। एक-दो दिन में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद तालाब का पानी समसपुर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर परशुराम चौक, घीकाड़ा मोड, रेलवे रोड सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।

----------------------------
कीकरवासनी तथा लोक निर्माण विश्राम गृह के पीछे तालाब पर अलग-अलग पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि से बनने वाले कीकरवासनी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। एक-दो दिन में दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को बारिश के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।- विजय ज्वाला, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed