{"_id":"6ae3785031e163a0ec093851","slug":"mock-drill-conducted-to-prepare-for-earthquakes-three-people-trapped-in-debris-rescued-safely-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-162327-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भूकंप से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भूकंप से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Thu, 29 Oct 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल करते विभागीय कर्मचारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा में बुधावार को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। तहसीलदार अजय सैनी की मौजूदगी में इस अभ्यास ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तत्परता और आपसी तालमेल से किया गया। मॉक ड्रिल के तहत विद्यालय की इमारत के भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त होने तथा मलबे में तीन लोगों के दबे होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, रेडक्रॉस ,चिकित्सा दल और एसडीआरएफ सुनारिया टीम-4 के जवान मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस बचाव अभियान के दौरान जवानों ने आधुनिक खोज एवं बचाव तकनीकों का प्रयोग करते हुए पूरी सावधानी व तत्परता के साथ मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात, चिकित्सा दल के सहयोग से घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया और अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के समय विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, बचाव और चिकित्सा सहायता की तैयारियों को परखना था। अभ्यास के उपरांत एसडीआरएफ इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने विद्यालय के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और संकट के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।