{"_id":"675005cbdc4cccf42d0f4747","slug":"two-people-died-in-separate-accidents-in-dadri-a-woman-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-canter-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में अलग-अलग हादसों में दो की मौत: कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला ने तोड़ा दम, किसान को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में अलग-अलग हादसों में दो की मौत: कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला ने तोड़ा दम, किसान को लगा करंट
Wed, 04 Dec 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:03 PM IST
सार
गांव नौरंगाबास राजपूतान में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र खेती करता था। विभाग की ओर से सिंचाई के लिए रात को ही बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
दादरी पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी-दादरी में एनएच 334बी पर गांव अचीना के पास बुधवार सुबह कैंटर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीर उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रानीला निवासी 46 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। अचीना चौकी पुलिस ने परिजनों बयान पर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कविता जेबीटी शिक्षिका थी और गांव पास ही स्थित बास में उसकी तैनाती थी। बुधवार को उनकी गांव समसपुर में बैठक होनी थी। इसके लिए वह स्कूटी पर सवार होकर घर से सुबह 9 बजे समसपुर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान करीब साढ़े 9 बजे वह अचीना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पहुंची तो एक कैंटर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद रहगीरों ने उसे संभाला और सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन महिला ने चोटों के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने मृतका के पति विजय के बयान दर्ज किए और कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को मृतका का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत
गांव नौरंगाबास राजपूतान में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र खेती करता था। विभाग की ओर से सिंचाई के लिए रात को ही बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात को भी राजेंद्र सिंचाई करने के लिए खेत में गया था। प्रतिदिन सुबह पांच बजे वह आ जाता था, लेकिन आज सुबह घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया।
काफी प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर बेटा अमित खेत में पहुंचा। इस दौरान उसका पिता खेत में पानी लाइन के पास मृत पड़ा मिला। इसके बाद उसने परिजनों को इसकी सूचना दी और वे उसे दादरी सामान्य अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस टीम के पहुंचने पर मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।