फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused of Sachin murder arrested

सचिन हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of Sachin murder arrested
जमीन विवाद में बिगोवा निवासी सचिन की हत्या करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने इस गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि जमीन को लेकर गत चार सितंबर को बिगोवा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में एक पक्ष से 20 वर्षीय युवक सचिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले की आरोपी दंपती समेत तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। जिनको अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान मोहित और अंकित के रूप में हुई है। दोनों मामले में पहले से गिरफ्तार दंपती के बेटे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना टेस्ट के बाद दोनों आरोपियों को क्वारंटीन किया गया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed