फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused arrested in drug seizure case

Charkhi Dadri News: नशीले पदार्थ की बरामदगी के मामले में दो आरोपी और काबू

Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in drug seizure case
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गांव दौगड़ा जाट निवासी युवक से चरस, गांजा पत्ती व हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप उर्फ ढिल्ला और कुलदीप उर्फ बल्हारा गांव चरखी निवासी हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत शुक्रवार को दादरी सदर थाना पुलिस की एक टीम, जिसमें एएसआई अवनीत, हेड कांस्टेबल ओमबीर, हेड कांस्टेबल अनिल और सिपाही संजय शामिल थे, गांव चरखी बस अड्डे के समीप गश्त कर रहे थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चरखी में तालाब के पास मुख्य फिरनी पर नाकाबंदी कर एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ काबू किया था। युवक महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौगड़ा जाट का रहने वाला कुलदीप था। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से टीम को 122 ग्राम चरस, 149 ग्राम गांजा पत्ती तथा 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी कुलदीप को साथ लेकर उसके साथियों प्रदीप उर्फ ढिल्ला, कुलदीप उर्फ बल्हारा तथा दीपक निवासी चरखी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापे मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कार्रवाई के तहत बुधवार को सदर थाना में तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह ने आरोपी प्रदीप उर्फ ढिल्ला तथा कुलदीप उर्फ बल्हारा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed