फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two masked criminals pointed pistol at petrol pump salesman and looted Rs 50 thousand

Charkhi Dadri News: नकाबपोश दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन पर पिस्तौल तान लूटे 50 हजार

Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two masked criminals pointed pistol at petrol pump salesman and looted Rs 50 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। अटेला कलां के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार रात को दो नकाबपोशों ने पिस्तौल की बल पर सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। अटेला कलां चौकी पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बिलावल निवासी सोनू ने बताया कि वह अटेला कलां के समीप पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। रविवार देर रात वह और बरसाना निवासी मनजीत पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी समय पीछे से आए दो नकाबपोश युवक वहां आए और उनसे रुपये मांगने लगे। रुपये देने से इन्कार करने पर उक्त बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। 50 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश खेतों की ओर फरार हो गए। इसके बाद उसने पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को सूचित किया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मनजीत बरसाना व सोनू बिलावल से पूछताछ। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाढड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed