फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   two five hundured notes found in street, police sentized and captured

गली में पड़े मिले पांच सौ के दो नोट, पुलिस ने सैनिटाइज कर कब्जे में लिए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
two five hundured notes found in street, police sentized and captured
चरखी दादरी। शहर में शकुंतला भवन के समीप आनंदपुर सत्संग भवन के बाहर गली में पांच सौ रुपये के नोट पड़े होने से सनसनी फैल गई। इसे लेकर दिनभर लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं बनी रही। पुलिस ने मौके पर जाकर नोटों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार नोटों की संख्या दो है। बुधवार सुबह सात बजे कुछ लोगों ने आनंदपुर सत्संग भवन के बाहर पांच सौ रुपयों के दो नोट पड़े देखे। दोनों नोट कुछ ही दूरी के अंतराल पर पड़े थे। दोनो नोट डबल फोल्ड में थे। इसी बीच आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसे लेकर लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं बनी रही। लोगों ने शहर पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो नोटों को सैनिटाइज किया और इसके बाद उठाकर थैली में डाला गया और पूरी सावधानी बरतते हुए अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूदा लोगों ने पुलिस से इस मसले की पूरी तरह से जांच करवाने की मांग की। पुलिस थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वास्त किया कि पुलिस इसकी गहतना से छानबीन करेगी। पुलिस लोगों की सेवा में दिन रात काम कर रही है। लोगों में व्याप्त भ्रांति को दूर कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि लोग लॉकडाउन की पालना करते रहे ताकि इस महामारी को जल्द भगाया जा सके। बाक्सः जिले में से पहला मामला कोरोना संक्रमण के बीच सड़क पर नोट मिलने के देश में कई जगह मामले सामने आ चुके हैं। उस दौरान कयास लगाए गए थे कि संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रविरोधी लोगों ने ये नोट फैंके हैं ताकि लोग इन्हें उठाकर संक्रमित हो जाए। हालांकि चरखी दादरी जिले में यह पहला मामला है और लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना बुधवार सुबह हमें मिली थी और इसके तुरंत बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। एएसआई विक्रम सिंह मामले की जांच कर रहे है और उन्होंने एहतियात बरतते हुए नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed