फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two drivers of RTA team absconded with seized overloaded vehicle, case registered against 3

आरटीए टीम के दो चालकों से मारपीट कर जब्त ओवरलोड वाहन लेकर हुए फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two drivers of RTA team absconded with seized overloaded vehicle, case registered against 3
चरखी दादरी। आरटीए टीम के दो चालकों से मारपीट कर जब्त किए ओवरलोड वाहन भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरटीए का आरोप है कि एक डंपर के चालक और मालिक ने आरटीए के चालक से मारपीट की जबकि दूसरे डंपर का चालक टीम के दूसरे चालक को चलते डंपर से धक्का देकर जब्त किया गया वाहन भगा ले गया। आरटीए दर्शना भारद्वाज की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आरटीए दर्शना भारद्वाज ने बताया कि रविवार शाम वो अपनी टीम में शामिल गार्ड लोकेश, सेवादार साहिल और चालक रामनिवास और कृष्ण के साथ अचीना ताल पुलिस चौकी के पास ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान उन्हें एचआर-84-2364 डंपर ओवरलोड मिला। इसमें धर्मकांटा पर्ची से 9 टन माल अधिक मिला, जिसके चलते टीम ने इस डंपर को जब्त कर लिया। दर्शना भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने जब्त डंपर को बाडा में लाने के लिए चालक कृष्ण को इसमें बैठा दिया और दूसरी गाड़ियों की चेकिंग करने लगी। उसी दौरान टीम को एक अन्य डंपर एचआर-84-8471 भी ओवरलोड मिला। इसमें 18 टन अधिक भवन निर्माण सामग्री मिली, जिसके चलते इसे भी जब्त किया गया। इसमें चालक रामनिवास को बैठाया गया।
विज्ञापन

आरटीए ने बताया कि जब एचआर-84-2364 का चालक और आरटीए विभाग का चालक कृष्ण समसपुर पहुंचे तो डंपर मालिक ने अपनी कार आगे लगाकर डंपर को रुकवा लिया। इसके बाद चालक और डंपर मालिक ने आरटीए स्टाफ के कर्मचारी कृष्ण से गाली-गलौज कर मारपीट की और उसका फोन छीन ले गए। इसके बाद उक्त दोनों डंपर को खाली कर समसपुर गांव की तरफ भगा ले गए। कुछ देर बाद कर्मचारी कृष्ण ने आरटीए दर्शना भारद्वाज को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाकर दूसरा चालक भी भगा ले गया डंपर
आरटीए दर्शना भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कृष्ण के मामले की जानकारी देने के दौरान वो व्यस्त हो गए और उसी का फायदा उठाकर दूसरे डंपर के चालक ने आरटीए स्टाफ के कर्मचारी रामनिवास को धक्का देकर बाहर गिरा दिया और जब्त किया गया डंपर लेकर फरार हो गया।

आरटीए दर्शना भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने डंपर एचआर-84-2364 के चालक और मालिक पर जबकि एचआर-84- 0471 के चालक पर धारा 186, 332, 341, 353, 379-ए, 506 व 34 के तहत के दर्ज कर लिया है।
बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed