फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two brothers attacked in field, shot gun butt on one's eye

खेत में गए दो भाइयों पर किया हमला, एक की आंख पर मारी बंदूक की बट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked in field, shot gun butt on one's eye
बाढड़ा। खेत में गए दो भाइयों पर एक विवाद को लेकर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक की बट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पक्ष के दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हड़ौदा खुर्द निवासी विजयपाल ने बताया कि उनका परिवार के ही सदस्यों के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा है। इस केस को न उठाने पर उन्हें 19 अक्तूबर को दूसरे पक्ष से धमकी मिली थी, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद 22 अक्तूबर की रात को वो अपने छोटे भाई विजयभान के साथ खेत में गया हुआ था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर उनसे गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। विजयपाल ने बताया कि उस दौरान जब वो अपने भाई का बचाव करने लगा तो आरोपी पक्ष ने उसकी आंख पर बंदूक की बट मार घायल कर दिया। इसके बाद वो जमीन पर गिर गया और आरोपी उसे पीटते रहे। घायल का आरोप है कि उसकी सोने की चेन भी तोड़ ले गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed