फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two brothers assaulted in Berla, case filed against five

दो भाइयों से की मारपीट, पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two brothers assaulted in Berla, case filed against five
बाढड़ा। खेत में पानी दे रहे बेरला निवासी दो भाइयों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। अटेला कलां चौकी पुलिस ने इस संबंध में घायल पक्ष के बयान पर आरोपी पक्ष के पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बेरला निवासी दिलबाग ने बताया कि गत 22 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे वो अपने भाई सतपाल के साथ खेत में पानी दे रहा था। उसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति वहां आया और उनसे गाली-गलौज करने लगा। जब सतपाल ने इसका विरोध किया तो उसने थप्पड़ जड़ दिया। घायल पक्ष का आरोप है कि उसी दौरान उक्त व्यक्ति के परिजन वहां आ गए और उन्होंने दोनों भाइयों से मारपीट शुरू कर दी। दिलबाग ने आरोपियों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सोमबीर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने नरेश, संदीप, रणवीर, अशोक व नीरू के खिलाफ मामला दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed