फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two arrested, including leader of inter-state thief gang, 1.800 kg silver and 62 thousand rupees recovered

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार, 1.800 किलोग्राम चांदी और 62 हजार रुपये बरामद

Sun, 28 Mar 2021 09:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including leader of inter-state thief gang, 1.800 kg silver and 62 thousand rupees recovered
प्रेसवार्ता करते एसपी विनोद कुमार और मेज पर रखीं गिरोह के गुर्गों से बरामद चांदी की मूर्तियां औ? - फोटो : CharkhiDadri
दादरी एंटी बर्गलरी एवं पीओ स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 1.8 किलोग्राम चांदी के गहने और मूर्तियों समेत 62 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के तीसरे साथी को पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के चार गुर्गे अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों ने प्रदेश के पांच जिलों के अलावा राजस्थान में चोरी की वारदात करने की बात कुबूली है।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय चोर गिरोह का सरगना हिसार के कलरभैणी निवासी भजन उर्फ राजू है। उस पर राजस्थान के हनुमानगढ़ के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में चोरी के 23 मुकदमे दर्ज हैं। उसे एंटी बर्गलरी एवं पीओ स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया की टीम ने चरखी दादरी के रावलधी चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह में दिल्ली के नजफगढ़ जिले के गांव दुराला निवासी संदीप, महेंद्रगढ़ के ऊंची भांडोर निवासी प्रमिंद्र उर्फ प्रवीन, कलरभैणी निवासी विक्रम, मेवात के संगेल निवासी जलदीप, गुरुग्राम के दुनेला निवासी दीपक भी शामिल हैं और वे मिलकर चोरियां करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी प्रमिंद्र उर्फ प्रवीन को आदमपुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। तीसरे साथी दुराला निवासी संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस भिवानी जेल से लाई है। इस मामले में अभी विक्रम, जलदीप, कुलदीप व दीपक की गिरफ्तारी बकाया है।
विज्ञापन

आदमपुर में ज्वैलर्स की शॉप पर की गई चोरी का सामान बरामद
आरोपियों ने दादरी जिले के बधवाना गांव स्थित एक ज्वैलर्स शॉप समेत पांच दुकानों को एक ही रात में निशाना बनाया था। इस वारदात में चोरी किए गए चांदी के गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। गहनों का वजन एक किलो 800 ग्राम है। वहीं, दादरी शहर की पुरानी अनाज मंडी के समीप दो दुकानों से चुराए गए सामान में से कुछ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर इन जिलों में दर्ज हैं मामले
आरोपी भजन उर्फ राजू और प्रमिंद्र पर चोरी के 11 मामले दर्ज हैं। दादरी जिले में दो और नौ मामले अन्य जिलों में दर्ज हैं। इन दोनों पर महेंद्रगढ़ में चार, झज्जर में एक, रोहतक में एक, रेवाड़ी में एक, पलवल में एक और हनुमानगढ़ में एक केस दर्ज है।

दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे को प्रोडक्शन वारंट पर भिवानी जेल से लाए हैं। आरोपी भजन से 50 हजार रुपये और संदीप से 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं। वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो पंजाब से बरामद की है। अभी माल की और बरामदगी आरोपियों से की जानी है।
- विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed